"समकालीन कला, आवश्यक के रूप में माना जाता है।
हमारे जीवन को बनाने, उसे चिन्हित करने और हमारे मानवीय जुनून को जीवंत बनाने के लिए |
उन सभी को समृद्ध करते हुए जो इसे जीना जानते हैं |"

संस्थापक का एक नोट

कंटेम्परेरी कला , जीवन और घटनाओं का आधार  

कलाकृति और कलाकार के जीवन की घनिष्ठ मित्रता के पीछे सवाल, दृष्टिकोण प्रेरणाएं, और अनुभव छिपे होते हैं | उनपर विचार करना, उन्हें समझना और उनका सामना करना एक ऐसा दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है जिसका कोई अंत नहीं है | एकमात्र क्षितिज के रूप में मौजूद स्वतंत्रता, खुलेपन और जिज्ञासा से भरा क्षेत्र | अमल रकीबी गैलरी दुनियाभर के संग्राहकों, कलाकारों, कला से जुड़े पेशेवर लोगों और उसमे रुचि रखने वाले उत्साही लोगों के बीच इस शुरूआती सफ़र को तैयार करती है | ताकि वे अपनी चीज़ों को बारीकी से देख सकें, अभ्यावेदन का सामना कर सकें, प्रेरित हो सकें और कंटेम्परेरी  कला को और अधिक प्रमाणिक तरीके से देख सकें |

कला जो सीमाओं को तोड़ सके

अगर प्राचीन काल से, कला ने लोगों, सभ्यताओं और मनुष्यों के जीवन को पार लगाया है, तो यह सब उसकी सुझाव देने की असाधारण शक्ति के कारण है | कला पोषण देती है, शान्ति देती है, सवाल करती है, मजबूत बनाती है और जीवन में ऊपर उठाती है | कलाकारों के गठनात्मक और आवश्यक  हाव-भाव, युगों से होने वाली उमंग का अनुस्मरण करते हैं | वे हमारे इतिहास को बदलते और अनूठे रंगों से सजाते हैं | पेंटिंग | मूर्तियाँ | सजावट से जुड़ी कला | सभी महाद्वीपों में | सभी शहरों में | सभी कार्यशालाओं के भीतर | कला अर्थ और सभी के लिए आसानी से उपलब्ध विश्व्यापी भाषा की खोज है |

कंटेम्परेरी (समकालीन) कलाकृति, एक ऐसी कहानी जिसे साझा किया जाना चाहिए

कोई भी कलाकृति उसे बनाने वाले के दायरे में नहीं रह सकती |  यह सिर्फ शुरुआत करने वालों या इसे बनाने वालो को ही संबोधित नहीं करती है | यह मानवता के लिए एक उपहार है | इसे अपनाना सबसे महान मिशन है | अमल रकीबी गैलरी अपने कलाकारों को विनम्रता और मानवता के साथ महत्व प्रदान करती है | किसी प्रकार की कोई चालाकी नहीं, कोई दिखावा नहीं, कोई छद्मवेश नहीं |  कलाकृतियाँ इसी जगह पर रहती हैं, फिर उनकी गूँज को सुनने वाली आत्माओं के साथ बातचीत में जुड़ने के लिए निकल पड़ती हैं | हर एक कलाकृति एक कलाकार की दृष्टि को प्रकट करती है : इसे ईमानदारी से उजागर करना ही पहचान बनाने का कार्य है | गैलरिस्ट का  यही कार्य है |  

कला के क्षेत्र से जुड़े प्रमाणिक सफ़र का अनुभव करें

 अमल रकीबी गैलरी कंटेम्परेरी कला के अनुभवात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से कलाकृतियों को गति प्रदान करती है | पर्दे के पीछे, आयोजनों और प्रदर्शनियों के दौरान, सीमाएं समाप्त हो जाती हैं | संगीत, नाच-गाना, पेंटिंग, मूर्ती के निर्माण से जुड़ी कला और कला का प्रदर्शन एक विशेष अद्वितीय और प्रेरणादायक पल का अनुभव कराने के लिए एकजुट होते हैं | अपरंपरागत स्थान, बहुसंवेदी प्रदर्शनियाँ: हर एक सेटिंग एक अलग नज़रिए को खोलती हैं और आदान-प्रदान को बढ़ावा देती हैं, कला ही एकमात्र भाषा है |

 

कलाकार गैलरिस्ट, संग्राहक, नौसिखिए, और अनुभवी लोग इस अनुभव को एक सामजिक, प्राकृतिक और एक सहज कार्य के रूप में साझा करते हैं |

"कलाकारों के इरादों को दर्शाते हुए,

दुनिया के अन्य दर्शन खोजें,

आत्मा को पोषण देते हुए और उसे उन्नत करते हुए ,

आज़ादी से" 

अमल रकीबी, विश्वास में

एक आंतरिक सफ़र के रूप में कलाकृति
अमल रकीबी गैलरी सभी महाद्वीपों की संस्कृतियों से अपनी ऊर्जा और पहचान प्राप्त करती है, अपने संस्थापक के मूल्यों के करीब, वास्तविक मूल्यों वाले कलाकारों का समर्थन करती है।
 
कंटेम्परेरी (समकालीन) कला, अगर अमल रकीबी गैलरी ने इसे अपना पेशा बनाया है, तो ये सब पूरी तरह से एक संयोग नहीं है | जब इस प्रमाणित कानूनी विशेषज्ञ, एक जन्मजात खानाबदोश, जिसने दुनिया को अपने खेल का मैदान बना लिया, अपने दो जुनून कला और कानून को आगे बढाने का विकल्प चुना, तो यह कठोरता, रचनात्मकता और महत्वपूर्ण सोच के साथ एक महान मिशन था.
अनुभव से ही समृद्धि आती है
2015 में, ह्यूस्टन जाने के साथ, अमल ने कंटेम्परेरी (समकालीन) कला की दुनिया की खोज की। कलात्मक अभिव्यक्ति की शक्ति से मोहित होकर, वह कलाकृतियों से प्रभावित होती है। वह कला को देखती है, महसूस करती है, प्रसन्न होती है, प्रभावित होती है और उसे अपने जीवन में जीती है। वह पूरी लगन से संग्रह करती है। एक गहरा संबंध बनता है. वह सच्ची, वास्तविक भावनाओं की तलाश में दुनिया की गैलरियों में यहाँ-वहाँ घूमती रहती है। उनका संग्रह बढ़ता रहता है। वैसे ही उनका ज्ञान भी |
 
जल्द ही, कला को उनकी दीवारों और उनके जीवन में अपनी जगह मिल गई। उनका दैनिक अस्तित्व ऐसी अनंत चीज़ों से समृद्ध है। 25 वर्षों तक सभी महाद्वीपों पर अपने सफ़र के माध्यम से, जीवन के विभिन्न माहौल में रहकर  खोज करने के बाद, वह एक भावनात्मक सदमे की तरह, बढ़ते और उपयोग होने वाले जुनून की फुसफुसाहट को महसूस करती है। 2018 में, उन्होंने अमलगेम बनाया, जो अमल रकीबी गैलरी से पहले आया था ।
कला को जीवन में लाने के लिए उसका लोकतांत्रीकरण करना
वह कलात्मक अनुभव और आदान-प्रदान की प्रामाणिकता पर केंद्रित एक गैलरी का सपना देखती है। कंटेम्परेरी (समकालीन) कला की एक मानवता से भरी और अनूठी दृष्टि। एक समावेशी और अबाधित गैलरी। एक आकर्षक जगह, कनेक्शन और सार्थक बातचीत को बढ़ावा देने वाली, कलाकृतियों और कलाकारों की खोज के लिए अनुकूल, अक्सर संग्राहकों से दूर रखे जाने वाली।
 
अमल ने कला के प्रति उत्साही, उसमे रुचि रखने वाले, पारखी और जिज्ञासु लोगों का स्वागत करने का फैसला किया और उन्हें अपनी दुनिया में आमंत्रित किया, जहां प्रेरणा और जुनून प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इन कलाकृतियों के सामने नज़रें मिलती हैं और जुबानें खुल जाती हैं। वह अच्छे से समझती है कि आगे बढ़ने का रास्ता क्या है।
 
एक क्यूरेटर के रूप में, अमल उनकी कला को देखने आने वाले सभी लोगों के अनुभव को खोज के एक अप्रतिबंधित और गहन सफ़र बनाने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन करती है। असामान्य और अनपेक्षित जगहों पर कलाकारों के संदेशों को बढ़ाने के लिए कलाएँ आपस में घुलती हैं, मिलती हैं और एक साथ मिलकरअस्तित्व में रहती हैं। पेंटर, मूर्तिकार, संग्रहकर्ता, शौकिया और पेशेवर लोग कलाकृतियों के साथ रूबरू होते हैं। उनके भटकने से लेकर मिलने तक, एक संपूर्ण कलात्मक दृष्टि और अनुभव के साथ , कलात्मक कार्य के लिए एकशानदार गीत उभरता है

सेलीन वीज़र , लेखक- जीवनी लेखक 

chevron_leftपीछे

Copyright © 2024 - Amal Rakibi Gallery - सर्वाधिकार सुरक्षित
वेबसाइट डिजाइन की गई Décrocher la Lune